नए साल के अवसर पर वेटिकन में विदेशी कूटनयिकों से मुलाक़ात में विश्व के कई भागों में जारी संकटों का उल्लेख करते हुए कहा, अगर यही स्थिति जारी रहती है तो विश्व युद्ध का ख़तरा पैदा हो जाएगा।
पोप का कहना था कि विश्व भर में शांति व्यवस्था की स्थापना के लिए देशों को आपस में सार्थक वार्ता जारी रखनी चाहिए।
इसी प्रकार पोप फ़्रांसिस ने राष्ट्रवाद के रूझान को ख़तरनाक बताया।
शरणार्थियों के मुद्दे पर बोलते हुए पोप ने कहा, मोरक्को में विश्व संधि पर इटली समेत कई देशों का हस्ताक्षर नहीं करना निराशजनक है।